Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कसबा के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, पूर्व छात्र समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक कॉलेज का पूर्व छात्र और वर्तमान में पेशे से वकील बताया गया है।

27 Jun 2025

कसबा के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, पूर्व छात्र समेत तीन गिरफ्तार

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के कसबा इलाके के एक लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक कॉलेज का पूर्व छात्र और वर्तमान में पेशे से वकील बताया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम लगभग 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच कॉलेज परिसर के अंदर घटी। पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद कसबा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। आरोप है कि कॉलेज परिसर में ही तीन युवकों ने उसे जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया।

शिकायत के बाद कसबा थाना पुलिस ने गुरुवार रात सिद्धार्थ शंकर राय शिशु उद्यान के पास से दो आरोपितों—मनोजित मिश्रा (उम्र 31 वर्ष) और जायब अहमद (उम्र 19 वर्ष)—को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रात में ही तीसरे आरोपित प्रमित मुखर्जी (उम्र 20 वर्ष) को भी ढूंढ निकाला गया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मनोजित मिश्रा को इस घटना का मुख्य आरोपित माना जा रहा है, जो उक्त कॉलेज का पूर्व छात्र और वर्तमान में वकालत कर रहा है।

पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। साथ ही पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कोलकाता के नेशनल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में कराया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपितों को अलीपुर अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कसबा के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, पूर्व छात्र समेत तीन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक कॉलेज का पूर्व छात्र और वर्तमान में पेशे से वकील बताया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News